भोजनालय की आड़ में ग्राहकों को गांजे की सप्लाई,संचालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भोजनालय की आड़ में ग्राहकों को गांजे की सप्लाई,संचालक गिरफ्तार।निकटवर्ती मथानिया क्षेत्र में भोजनालय की आड़ में ग्राहकों को गांजा सप्लाई किए जाने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भोजनालय से 145 ग्राम गांजा,सिट्स,फिल्टर एवं इलेक्ट्रानिक कांटा आदि बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
एक प्रकरण दर्ज 14 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार
मथानिया थानाधिकारी कैलाशी ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि मथानिया में आदियोगी शुद्ध शाकाहारी भोजनालय में अवैध रूप से गांजा परोसा जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर भोजनालय पर रेड दी गई। भोजनालय से पुलिस ने 145 ग्राम गांजा,इलेक्ट्रानिक काँटा,51 सिट्स एवं फिल्टर आदि जब्त किए। पुलिस ने भोजनालय चलाने वाले झरब बेरा मथानिया निवासी राकेश परिहार पुत्र अचलाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
