खेत में मिले गांजे के 404 पौंधे आरोपी गिरफ्तार
गांजे की खेती पकड़ी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेत में मिले गांजे के 404 पौंधे आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट और जिला ग्रामीण में अब तक तो अवैध रूप से अफीम की खेती की बात सामने आती रही है। मगर अब खेत मालिकों ने नशे के लिए गांजे की खेती भी शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला निकटवर्ती खारड़ा मेवासा गांव में आया है। खेत मालिक ने अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी थी, जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। खेत में 404 हरे पौंधे गांजे के जब्त किए गए। मामला एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि खारड़ा मेवासा गांव में चूनाराम पुत्र भीखाराम जाट के खेत पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जानकारी मिली। इस पर पुलिस की टीम एएसआई केवलराम,कांस्टेबल भैराराम,प्रेमराज,सुनील,राजकुमार, राकेश एवं प्राइवेट चालक कैलाश ने मय जाब्ते के वहां रेड दी। पुलिस ने खेत के ट्यूबवैल और घर पर रेड देकर उगाए गए 404 पौधें गांजे के जब्त कर चूनाराम जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

