फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवाओं को नशे की लत छुड़ाने के नाम पर शहर में कई स्थानों पर नशा मुक्ति केंद्रों का संचालन हो रहा है। नशा मुक्ति केंद्रों पर तय नियमों के अनुरूप साजो सामान नहीं है। साथ ही नशे के पीडि़तों से गाहेबगाहे मारपीट के केस भी कई बार सामने आए है। निकटवर्ती बोरानाडा में एक नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस ने रेड दी। यह नशा मुक्ति केंद्र बिना अनुमति से चलाया जा रहा था।
फाइनेंस की गाड़ी बेचने के बाद एनओसी जारी नहीं की,धोखाधड़ी का केस दर्ज
पुलिस की प्रथम जांच पड़ताल में कई असामान्य त्रुटियां सामने आने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को शिकायत दी गई। जिस पर विभाग के संयुक्त निदेशक ने एक नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरपीएस एवं थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मय जाब्ते ने बोरानाडा में नवभोर नशा मुक्ति केंद्र पर रेड दी थी। जहां पर साजोसामान के नाम पर कुछ भी सुविधाएं केंद्र पर नहीं मिली। जिस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को इसकी शिकायत दी गई। अब विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बिना अनुमति नशा मुक्ति संचालन किए जाने पर बोरानाडा थाने में केस दर्ज कराया। केंद्र को चलाने वाले अनिल पंचारिया, बजरंग सिंह आदि को नामजद किया गया।
