Doordrishti News Logo

दो सूने मकानों के टूटे ताले,नगदी व जेवरात पार

परिवार शादी समारोह में व्यस्त था -चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सूने मकानों के टूटे ताले,नगदी व जेवरात पार। कमिश्ररेट में सूने मकानों में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। चोरों द्वारा सूने मकानों में सैंधमारी की जारी है। जिला पूर्व एवं पश्चिम में दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। एक में परिवार के लोग शादी समारोह में बाहर गए हुए थे।

मथानिया पुलिस ने बताया कि बालरवा निवासी बाबू सिंह पुत्र छैल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 25 मार्च की रात को साढ़े नौ बजे के करीब परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गए हुए थे। करीब एक डेढ़ घंटे के अंतराल के बाद परिवार के लोग घर लौट आए और रात लगभग 2 बजे तक जागने के बाद सो गए।

देर रात करीब 2 बजे बाबू सिंह की पुत्रवधु शादी से वापस घर आई और अपने कमरे का ताला खोलकर अलमारी में सामान रखने के लिये खोलने लगी तब चाबी से नहीं खुली। अलमारी के हैंडल को हाथ पकड़ कर हिलाया तब अलमारी पहले से खुली हुई मिली। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात जिसमें एक सोने की अंगूठी (चौकोर),दो सोने की अंगूठियां (हरे नगीने), दो तोला सोने की एक बड़ी चेन,एक तोला सोने की बच्चे की चेन,दो तोला का सोने का नेकलेस तथा चांदी के पांच जोड़ी छड़े (लगभग 40 तोला) शामिल थे,जो नदारद मिले।

फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। दूसरी तरफ रामेश्वर नगर निवासी गिरवर सिंह पुत्र खाजू सिंह ने भगत की कोठी पुलिस को बताया कि चोरों ने उसके सूने मकान में सैंध लगाकरर नगदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए।

Related posts: