समारोह में 28 रेलकर्मियों का सम्मान
जोधपुर मंडल का 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समारोह में 28 रेलकर्मियों का सम्मान। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में 70वें रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को रेलवे स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कर्मचारी एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके पश्चात वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मंडल रेल प्रबंधक
ने सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारी
सम्मानित होने वाले प्रमुख कर्मचारियों में परमानंद,सचिन जैन, हीना दवे,अरविंद गहलोत,मुकेश कुमार मीणा,रोहिताश विश्नोई, मोहम्मद रियाज अनवर,प्रताप सिंह, अभिषेक गांगुली,भारत लाल, कांता चौधरी,विकास बुरडक, दीपेश कुमार एवं अंजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
इसके अतिरिक्त भंवरलाल खीचड़, पवन कुमार,भैराराम,अशोक,देवी चरण मीणा,हेमसिंह गुर्जर,अशोक खिलेरी,नारायण राम मेघवाल, मंगलराम सैनी,मोहित कुमार बुंदेल, महावीर प्रसाद जैन,मेघराज अग्रवाल,अरुण कुमार एवं सुरेश चंद्र मीणा को भी मंडल स्तर पर सम्मानित किया गया।
जोधपुर मंडल में लगाया हेल्थ चेकअप’ कैंप
उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान
रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत जोधपुर मंडल में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को टीमवर्क एवं समर्पण के आधार पर सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष सामूहिक रूप से 28 कर्मचारियों को सम्मान प्रदान किया गया। महाप्रबंधक स्तर पर जोधपुर मंडल को “बेस्ट मंडल” एवं “समग्र कार्य क्षमता शील्ड”प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि जोधपुर मंडल लगभग 1600 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है तथा लगभग 10,000 रेल कर्मचारी दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। मंडल द्वारा लोडिंग,समय पालन एवं यात्री सुविधाओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। आधुनिक स्टेशनों से लेकर वंदे भारत जैसी ट्रेनों तक सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर बुनकर,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियरिंग यांत्रिक अमित स्वामी सहित अन्य सभी अधिकारियों सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत लाल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन सुनील टाक तथा प्रदीप विमल ने किया।
