Doordrishti News Logo

लोडिंग टैक्सी ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान

  • एक घायल
  • बासनी डीजल शेड रोड पर हादसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोडिंग टैक्सी ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र डीजल शेड पर रात को सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। जिसका एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। बासनी पुलिस ने शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। मृतक व घायल बाइक पर सवार थे और सामने लोडिंग टैक्सी ने टक्कर मारी थी। पुलिस अब गाड़ी नंबर से चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बासनी थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि बिलाड़ा के संभाडिया स्थित चौकीदारों का बास निवासी चैनाराम पुत्र डाउराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 20 वर्षीय राकेश,उसका साथी जितेंद्रराम पुत्र रामसुख नायक एवं महेंद्रराम अपनी बाइक पर सवार होकर बासनी डीजल शेड से निकल रहे थे। तब इंडियल ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक टाटा मैजिक लोडिंग टैक्सी के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया।

युवती की संदिग्ध मौत पर मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम,युवक हिरासत में

एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो को एंबुलैंस 108 की मदद से एमडीएम अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में राकेश और जितेंद्रराम नायक की मौत हुई है। इनका तीसरा साथी महेंद्रराम घायल है जिसका उपचार चल रहा है। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि लोडिंग टैक्सी के नंबर के आधार पर उसके मालिक व चालक की पहचान की जा रही है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts:

एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय सीमा पर सरकार का स्पष्टीकरण

March 26, 2026

आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने वाले वाले युवक को पकड़ा

March 26, 2026

जिले में रसोई गैस पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सुचारु,कमी की अफवाहों से बचें

March 26, 2026

सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम-पटेल

March 26, 2026

आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली,मौत

March 26, 2026

महिला और किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

March 26, 2026

रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल मामले में दो बंदी गिरफ्तार।

March 26, 2026

युवती की संदिग्ध मौत पर मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम,युवक हिरासत में

March 26, 2026

मालीराम पारीक बने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के विशिष्ट लोक अभियोजक

March 26, 2026