Doordrishti News Logo

मां ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

  • बेटा घर के चौक में रोता मिला
  • आत्महत्या कारण का खुलासा नहीं
  • मर्ग में दी रिपोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मां ने फंदा लगाकर की खुदकुशी। शहर के निकटवर्ती विश्रोईयों की ढाणी उचियारड़ा गांव में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में मृतका के पिता ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। एयरपोर्ट थाना पुलिस अग्रिम पड़ताल में जुटी है। मृतका का बेटा कमरें के बाहर रोते दिखा तब घटना का पता लगा।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि उचियारड़ा गांव स्थित विश्नोईयों की ढाणी के रहने वाले मोहनलाल विश्नोई ने मर्ग में पुलिस को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पुत्री ममता विश्नोई घर में अकेली थी। परिवार के लोग शादी में गए हुए थे। रविवार शाम को गाय दुहने में मदद करवाने के लिए पड़ोस की ही 7 साल की लडक़ी घर आती थी। हमेशा की तरह वो रविवार को भी घर पहुंची तो उसने बाहर का दरवाजा बंद मिला, अंदर बच्चे के रोने की आवाजें सुनाई दी।

33/11 केवी जीएसएस पर ऑपरेटर को लगा करंट,मौत

रिपोर्ट के अनुसार बच्ची ने पास में रह रहे श्रवण राम (चाचा) को बताया। श्रवण राम मौके पर पहुंचे तो गेट बाहर से बंद था। इस पर वे छत के रास्ते अंदर घुसे, जहां एक कमरे में ममता ओढऩे से फंदे पर लटकी मिली, जबकि घर के चौक में उसका बेटा रो रहा था। बाद में ममता को बाद में फंदे से उतार कर एम्स अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। शादी को पांच साल होना बताया गया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

अधेड़ ने लगाया फंदा,बेटे ने मर्ग में रिपोर्ट 
इधर मंडोर पुलिस ने बताया कि नागौरी बेरा मंडोर क्षेत्र में रहने वाले 50 साल के सुनील कच्छवाह पुत्र नरेंद्रसिंह ने अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके पुत्र आकाश की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

You missed