Doordrishti News Logo

मामूली विवाद के बाद परिवार से मारपीट

पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मामूली विवाद के बाद परिवार से मारपीट।कबीर नगर में घर के बाहर नाली निकालने से मना करने पर एक परिवार के साथ मारपीट की गई। पीडि़त ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि मोहल्ले में रहने वाले आरोपियों ने डेढ़ महीने पहले पिटाई की थी। बाद में आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। रविवार रात को भी मारपीट की। ऐसे में बर्तन बेचकर गुजारा करने वाले परिवार ने अब कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

पीडि़त शिव ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था,लेकिन यही अब आरोपी पीडि़त पक्ष को धमका रहे हैं। इसी को लेकर पीडि़त पक्ष ने सूरसागर थाने में एक आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी। इसमें अपनी जान का खतरा बताते हुए उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।

परिवार ने पुलिस आयुक्त से भी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर जांच की मांग की है। परिवार सहित पलायन करने के लिए भी कहा। पीड़ित तुलसी ने बताया कि 5 फरवरी को उनके साथ मारपीट की गई थी,जिसकी एफआईआर सूरसागर थाने में दी गई थी।
इसमें बताया कि फिरोज ने उनके मकान के सामने नाली खोदना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर फिरोज और उसके परिजनों ने मारपीट की। इसमें उनकी पत्नी, बेटी और उसको चोट लगी।

विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

आरोपियों ने उसका सिर भी फोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब मामले में आरोपी पक्ष राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। पीडि़त तुलसी ने बताया कि बंबा मोहल्ला,लायकान आदि से बाहरी गुंडे बुलाकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। रविवार को भी रास्ता रोककर मारपीट की गई। जबकि वो आर्थिक तौर से कमजोर हैं और बर्तन बेचकर गुजारा करते हैं। उनके परिवार में दो बेटियां और पत्नी हैं। सभी घटना और धमकियों से परेशान हैं।

पीडि़त पक्ष के साथ आए उर्मित शर्मा ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो पीडि़त को परिवार सहित पलायन करना पड़ेगा। इसलिए पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर और उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।