Doordrishti News Logo

कायलाना में कूद कर युवती ने किया खुदकुशी का प्रयास

  • 15 फीट पानी के अंदर गई
  • गोताखोरों ने बाहर निकालकर दिया सीपीआर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना में कर कूद युवती ने किया खुदकुशी का प्रयास। शहर में रविवार को एक युवती ने कायलाना झील में कूदकर सुसाइड की कोशिश की। पुलिस और गोताखोरों ने तुरंत युवती की जान बचा ली। मौके पर युवती को सीपीआर दिया गया। फिर अस्पताल भेजा गया।

कायलाना चौकी पुलिस के मुताबिक आज सुबह करीब दस बजे झील पर एक युवती आई। सुसाइड करने के लिए पानी में कूद गई। इस दौरान पास ही मौजूद पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल डूंगर सिंह और कांस्टेबल दिनेश सोढ़ा व रमेश बिश्नोई ने आवाज लगाई कि कोई लडक़ी पानी में डूब रही है।

भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट के समय में आंशिक परिवर्तन

गोताखोर भरत चौधरी,गणेश नारायण मीणा,वेलाराम भागी,रामू,सुरेश सभी तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने पानी में छलांग लगाकर युवती को बाहर निकाल लिया। लडक़ी को सीपीआर दिया। इसके बाद एंबुलेंस से युवती को एमडीएम अस्पताल भेजा गया। युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया कि उसने आखिर सुसाइड का प्रयास क्यों किया।

गोताखोरों ने की ऑक्सीजन किट की मांग
गोताखोर भरत चौधरी का कहना है कि झील में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। गोताखोरों को गहरे पानी में उतरना पड़ता है। झील की गहराई करीब 65 फीट तक है। ऐसे में ज्यादा गहराई में कोई चला जाता है तो उसे बचा नहीं पाते। गोताखोरों की मांग है कि सरकार की तरफ से उन्हें ऑक्सीजन किट उपलब्ध करवाई जाए। ताकि ज्यादा गहराई में भी जाकर लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में युवती 10 से 15 फीट गहरे पानी में गई थी तो उसे बचा लिया गया।