Doordrishti News Logo

गीता धाम संस्थान में गबन : कार्मिक पर 7.12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गीता धाम संस्थान में गबन : कार्मिक पर 7.12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप। शहर के निकट तिंवरी में गीताधाम संस्थान में राशि का गबन किया गया। प्रशासक की तरफ से एक कार्मिक को नामजद कर मथानिया थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

कीटनाशक छिड़काव करते कृषक बेहोश,अस्पताल में मौत

मथानिया पुलिस ने बताया कि बैगूसराय बिहार हाल गीताधाम घेवड़ा बड़ा कोटेचा तिंवरी के प्रशासक निरंजन कुमार रंजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गीताधाम में काम करने वाले प्रवीण नाम के शख्स ने यहां पर कार्य करते समय 7 लाख 12 हजार 650 रुपए का गबन किया। वह यहां पर 31 अक्टूबर 23 से लेकर 31 मई 25 तक कार्यरत था। लेखा ऑडिट में गबन का पता लगने पर अब केस दर्ज कराया गया है। मथाानिया पुलिस मामले में अग्रिम जांच कर रही है।