कीटनाशक छिड़काव करते कृषक बेहोश,अस्पताल में मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कीटनाशक छिड़काव करते कृषक बेहोश, अस्पताल में मौत। शहर के निकट माणकलाव क्षेत्र में एक कृषक की खेती का काम करते समय अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
पत्नी को तीन बार बोला तलाक: पत्नी ने कराया धमकी और लज्जा भंग में केस
करवड़ पुलिस ने बताया कि बादूराम की ढाणी बड़ाबाग जैसलमेर निवासी 24 साल का मनोहर पुत्र आत्मराम यहां जोधपुर के माणकलाव क्षेत्र में रहता था। यहां खेतीबाड़ी करता था। वह खेत पर कार्य कर रहा था,तब कीट नाशक से बेहोश हो गया और तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में र्भी कराया गया। अब उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई कालीबेरी सूरसागर निवासी कबीर पुत्र मोहन ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया।
