जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

राष्ट्रीय लोक अदालत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष प्रथम के कुल 10 परिवाद एवं द्वितीय आयोग के कुल 8 प्रकरण रखें गये।

ADR सेंटर में अध्यक्ष राकेश रामावत सचिव,(जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) व सदस्य अशोक कुमार जोशी अधिवक्ता की बैंच संख्या 7 में आयोजित हुई। जिसमें जिला आयोग प्रथम के कुल 9 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 548200/अवार्ड राशि पारित की गई एवं जिला आयोग द्वितीय के 5 प्रकरणों का निस्तारण कर अवार्ड राशि 1064307/ पारित कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान कराई गई।

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा

इस लोक अदालत में बैंकिंग,इंश्योरेंस, बिजली,प्रोपर्टी,ऑन लाइन कंपनी के परिवाद रखे गए। दोनों आयोग द्वारा कुल 1612507/ राशि का अवार्ड पारित किया गया। इस लोक अदालत में आयोग की सहायक प्रशासनिक अधिकारी रेशम बाला,जिला आयोग प्रथम व कोर्ट रीडर अरमान खान जिला आयोग द्वितीय, सहायक कर्मचारी रघुनाथ राम, नरेंद्र कुमार सांमरिया के साथ विधिक सेवा के महेंद्र प्रताप सिंह,भागीरथ चौधरी, अजय प्रजापत,नरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।