Doordrishti News Logo

पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त

पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष पुलिस का वॉक एंड रन कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पुलिस आयुक्तालय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक सुदृढ़ता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉक एंड रन कार्यक्रम पुलिस आयुक्त शरत कविराज के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन तथा एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहिन सी.सुपरविजन में आयोजन किया गया।

प्रात: 6 बजे पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के समस्त पुलिस कार्यालयों,पुलिस थानों,चौकियों एवं रिजर्व पुलिस लाइन से अधिकारी एवं जवान रिजर्व पुलिस लाइन,रातानाडा में एकत्रित हुए। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण, जिम्मेदारीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होता है। ऐसे में पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से दौड़, व्यायाम,योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों से शरीर स्वस्थ रहता है,तनाव कम होता है तथा कार्य के प्रति ऊर्जा, एकाग्रता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखा कर वॉक एंड रन को रवाना किया।

वॉक एण्ड रन यहां तक चला 
वॉक एंड रन पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर ताराचंद सर्कल,पावटा सर्कल, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सामने से होते हुए नई सडक़ और खास बाग मार्ग से पुन: पुलिस लाइन तक हुआ। लगभग 5 किलोमीटर की इस दौड़ में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 250 पुलिस कर्मियों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एडीसीपी मुख्यालय सुनील के.पंवार,शेषकरण रिजर्व पुलिस निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा पुलिस कार्यालयों,पुलिस थानों,चौकियों एवं रिजर्व पुलिस लाइन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026