Doordrishti News Logo

जोधपुर,शहर के चौपासनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल की मेडिकल दुकान पर दवाई लेने के बाद व्यक्ति अपने रुपए काउंटर के पास में भूल गया। वापिस लौटा तो रूपए गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहना युवक रूपए ले जाते नजर आया है। प्रतापनगर पुलिस ने घटना के संबंध में पड़ताल आरंभ की है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 21/1447 की रहने वाली चंदकिरण उर्फ टीना पत्नी जितेंद्र छंगाणी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई मूलचंदानी तबीयत ठीक नहीं होने पर गांव से जोधपुर आया था। चौपासनी रोड पर आए एक निजी अस्पताल पर अपना चेकअप कराया और दवाई लेने मेडिकल की दुकान पर गया। उसने 2119 रूपए की दवाई ली और 2250 रूपए पॉलिथीन की एक थैली में डाले थे। दवाई लिए जाने के बाद वह रवाना हो गया और उक्त पॉलिथिन थैली को भूल गया। कुछ क्षण बाद याद आने पर वह दुकान के काउंटर पर पहुंचा तो यह थैली गायब मिली। उसके 2250 रूपए चोरी हो गए। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज देखे जाने पर एक हेलमेट पहना युवक नजर आया जो रूपए लेकर जाते दिखा है। पुलिस अब युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts: