Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 253 ग्राम सोना व चांदी के जेवरात बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ज्वैलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार।कमिश्ररेट की सदर बाजार पुलिस ने घोड़ों का चौक में ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो नकबजनों को पकड़ा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 253 ग्राम सोना और चांदी के आभूषण को बरामद किया है। अभियुक्तों से अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि जोधपुर शहर में चोरी- नकवजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा प्रदत निर्देशों की पालन में पुलिस थाना सदर बाजार टीम द्वारा चोरी की वारदात में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह है मामला 
थानाधिकारी माणकलाल ने बताया कि सोमेन मण्डल ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी दुकान घोड़ों का चौक स्थित ज्वैलरी शॉप को 5 मार्च को रात आठ बजे बंद कर घर चला गया था। दुकान पर काम करने वाले सुमन,रणजीत, आकाश,रोहित व सुरजित भी 11.30 बजे पर दुकान मंगल कर घर आ गये थे। 9 मार्च को पड़ौसी दुकान वाले ने मुझे फोन कर बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए है। सोने के आभूषण बनाने के लिए जो सोना मुझे हंसराज राजपुरोहित पाल बालाजी का 120 ग्राम सोना और रोमवजी राजलक्ष्मी वीलर्स का 108 ग्राम सोना, हिमांशु सोनी यादव मार्केट घोड़ों का चौक का 50 ग्राम सोना, पकंज सोनी शहजापुर अलवर का 50 ग्राम सोना अज्ञात चोर ले गए।

शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण भगवान गणेशजी को

पुलिस की विशेष टीम गठित कर आसूचना एवं तकनीकी स्रोतों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का खुलासा कर आरोपी मोहम्मद सिकन्दर अली,आशिकुल मल्लिक को तेलंगाना पुलिस के सहयोग से दस्तयाब किया गया।
आरोपी से पूछताछ करने पर घटना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर आरोपी मोहम्मद सिकन्दर अली, आशिफुल मल्लिक के कब्जे से 253 ग्राम सोना च 10 घाम चांदी के आभूषण चरामर किए गए। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026