Doordrishti News Logo

जेवरात बनाने के नाम पर 18 लाख की ठगी गुजराती ज्वैलर्स और अन्य पर केस दर्ज

कोर्ट में इस्तगासे पर एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेवरात बनाने के नाम पर 18 लाख की ठगी गुजराती ज्वैलर्स और अन्य पर केस दर्ज। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपती के साथ गुजराती ज्वैलर और कुछ लोगों ने मिलकर गहने बनाने के नाम पर 18 लाख रुपए ऐंठ लिए। न तो गहने बनाकर दिए और न ही दी गई रकम को लौटाया गया।

पीडित दंपती ने कुछ चैक भी आरोपियों को दिए जोकि उन्होंने अब तक अपने पास रखे हुए है। लौटाने के नाम पर जान की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर महिला ने कोर्ट में इस्तगासे दायर किया जिस पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

ज्वैलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि एयरफोर्स स्थित गुरुद्वारा कैंपस के पास त्रिमूर्ति की रहने वाली संगीता पत्नी उमेश डांवर ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका पीहर गुजरात के बनासकांठा में आया है। वहां के रहने वाले संवतिलाल सोनी, उसका पुत्र धर्मेंद्र सोनी,योगेश ठक्कर , जितेंद्र कुमार ठक्कर,पायल सोनी, पूजा ठक्कर इन लोगों को उसके परिवार में आना जाना एवं जान पहचान है। सेंवतिलाल सोनी थराद बनासकांठा में दागिनी ज्वैलर्स नाम से दुकान का संचालन करता है। यह सभी लोग साथ में ही काम करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार संगीता का आरोप है कि उसने व उसके पति ने इन लोगों को गहनों का ऑर्डर दिया था। जिसके रिपोर्ट के अनुसार संगीता का आरोप है कि उसने व उसके पति ने इन लोगों को गहनों का ऑर्डर दिया था। जिसके लिए यह लोग वर्ष 20 जून 24 को जोधपुर आए थे और फिर मिले थे। गहनें बनाने के लिए 18 लाख का खर्चा बताया था। जिस पर उसके पति उमेश डांवर ने दो लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सेंवतिलाल सोनी को दिए थे।

बाद में गहनों तैयार होने से पहले कुछ चैक इन लोगों को सुपुर्द किए गए ताकि रोकड़ रकम बाद में दी जाने पर लौटा दिए जाएंगे पांच चैक दिए गए। इसके बाद आरोपियों से बात की तो उन्होंने 18 लाख का बिल बताया था,जिस पर उसके पति उमेश डांवर ने 15 जुलाई 24 को चार लाख,26 अगस्त को तीन लाख, 30 अगस्त को दस ग्राम सोने के आभूषण दिए गए।

दीपावली पर उक्त लोगों से जब पति ने गहनों के बारे में बात की तो वे संतोष जनक जवाब नहीं दे रहे थे और टालमटोल करते रहे। उनके द्वारा बार बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं दिए जाने पर पीडि़त दंपती 10 दिसम्बर 24 को सेंवतिलाल सोनी की दुकान पर गुजरात गए थे। जिस पर उक्त लोगों ने गहनें देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर उनसे सिक्योरिटी पेठे दिए चैक और रूपए वापिस मांगे तो वे जान की धमकी देने लगे। दुकान में अभद्र व्यवहार कर मारपीट पर उतारू हो गए।

इन लोगों ने दंपती को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज कर अब अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। पीड़ित दंपती ने पुलिस से न्याय की गुहार कर रकम और दिए गए चैक वापिस दिलाने को कहा है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026