महिला सशक्तिकरण के रंगों से सजा डीआरएम ऑफिस

रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला सशक्तिकरण के रंगों से सजा डीआरएम ऑफिस। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल कार्यालय में बुधवार को महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से नारी शक्ति,समानता,शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में 5 समूहों में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगोलियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया जिसने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया।

आरपीएफ ने 3.60 करोड़ का खोया सामान लौटाया

प्रतियोगिता में ग्रुप डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें बबिता, कीर्ति कणिक व कृपा यादव शामिल थीं। ग्रुप ए द्वितीय स्थान पर रहा जिसमें संजू,शीलू मीणा व भारती मीणा शामिल थी। ग्रुप ई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,जिसमें मनप्रीत कौर,आरती व चेतना कटारिया शामिल थीं।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह,सहायक वाणिज्य प्रबंधक बीके गौड़ तथा सहायक कार्मिक अधिकारी डीएस मीणा सहित अनेक अधिकारियों ने रंगोलियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Related posts: