Doordrishti News Logo

13 मार्च को लगेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर

  • राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगेगा शिविर
  • निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा किया जाएगा प्रारंभिक चयन -युवाओं को रोजगार व कौशल प्रशिक्षण की मिलेगी जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),13 मार्च को लगेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय,जोधपुर द्वारा 13 मार्च को एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,रेजिडेन्सी रोड,नगर निगम के पास किया जाएगा।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जोधपुर के उपनिदेशक आनंद कुमार सुथार ने बताया कि इस शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार,स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा शिविर स्थल पर ही योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया जाएगा।

पक्षियों के लिए दानवीर राजा बलि चबूतरे का लोकार्पण

उन्होंने बताया कि इच्छुक आशार्थी 13 मार्च 2026 को अपने शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।