पक्षियों के लिए दानवीर राजा बलि चबूतरे का लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज) पक्षियों के लिए दानवीर राजा बलि चबूतरे का लोकार्पण। शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 53,9वीं पाल रोड स्थित खादी भंडार के सामने पक्षियों के लिए चुग्गा दाना डालने हेतु बनाए गए “महादानी दानवीर राजा बलि चबूतरे” का आज लोकार्पण किया गया। यह कार्य जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली की अनुशंसा से करवाया गया है।

चबूतरे का लोकार्पण राजेंद्र पालीवाल,जिलाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीव-जंतुओं एवं पक्षियों के प्रति करुणा और सेवा की भावना को विशेष महत्व दिया गया है। पक्षियों के लिए चुग्गा दाना की व्यवस्था करना हमारी परंपरा और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की व्यवस्थाएं विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं,ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति दया और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहन मिले। विधायक भंसाली वर्तमान में पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों के निर्वहन हेतु कोलकाता प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा इस जनहितकारी पहल के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा के इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

गैस आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश-जिला रसद अधिकारी

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,रातानाडा मण्डल अध्यक्ष हरीसिंह पंवार,डॉ.विष्णु सरगरा, अक्ष्यक्ष,सर्व जनहित एवं विकास संस्थान,जोधपुर शास्त्री नगर मण्डल अध्यक्ष-अमित सिंघाटिया, हरीश पालीवाल,जिला उपाध्यक्ष पवन आसोपा,जिला महामंत्री जोधपुर दक्षिण देहान्त सुमित्रा विश्नोई,संजय चंदीरमानी पार्षद प्रत्याक्षी भागीरथ विश्नोई,नीरज कच्छावाह,रमेश पजापत,मंजू मेवाड़ा,भाकरराम,राजेश लोहिया, भगाराम सरगरा एवं सर्व जनहित एवं विकास संस्थान,जोधपुर के कार्यकारिणी के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।