Doordrishti News Logo

कीटनाशक सेवन से महिला की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कीटनाशक सेवन से महिला की मौत। शहर के निकट मथानिया स्थित बालरवा गांव में एक महिला ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतका के रिश्तेदार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

मारपीट कर टैक्सी में तोड़फोड़, केस दर्ज

मथानिया पुलिस ने बताया कि भुंडाना पीपाड़ शहर निवासी नरपत राम पुत्र घेवरराम मेघवाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी रिश्तेदार 20 वर्षीय रामेश्वरी पुत्री ओमप्रकाश ने घर पर भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।