आईआईटी मेडिकल एकेडमी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग
बल्लियों पर चढ़ कर आग बुझाने का प्रयास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी मेडिकल एकेडमी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग।शहर के दल्ले खां चक्की रोड-बरकततुल्ला खां स्टेडियम के बीच में निर्माणाधीन बिल्डिंग आईआईटी मेडिकल एकेडमी में मंगलवार को दिन में आग लग गई।आग में कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। शास्त्रीनगर से पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। हालांकि लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया था।
पत्रकार दल ने किया आईआईटी, निफ्ट व एफडीडीआई का दौरा
जानकारी के अनुसार दल्ले खां चक्की रोड-बरकततुल्ला खां स्टेडियम के बीच में आईआईटी मेडिकल एकेडमी का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। इसके चौथी मंजिल पर अचानक धुंआ निकलते देख रहे लोगों ने बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।एकेडमी में आग लगने का एक वीडियो भी वायरल हुआ। स्थानीय लोगों ने बांस की बल्लियों पर चढक़र पानी की बाल्टी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया था। बाद में मौके पर पहुंची दमकल ने इस आग को बुझाया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण भी पता नहीं चला है।
