मृत्युभोज की राशि बालिका शिक्षा को समर्पित कर माताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि
गुलशन परिवार ने किया आदर्श स्थापित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मृत्युभोज की राशि बालिका शिक्षा को समर्पित कर माताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि।शहर में रोहिचा कलां निवासी गुलशन परिवार ने एक अनुकरणीय कार्य करते हुए आदर्श स्थापित किया है।उन्होंने अपनी माताजी की स्मृति में बालिका छात्रावास झालामंड में समाज की बेटियों के लिए शिक्षा के लिए सहयोग राशि भेंट कर माताजी स्व.पानी देवी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विशेष जांच अभियान में 708 वाहनों के चालान कर 32.17 लाख रुपए वसूले
जानकारी के अनुसार रोहिचा कला निवासी स्वर्गीय पानी देवी धर्मपत्नी स्व.उमाराम गुलशन के निधन होने पर उनके पुत्रों मदनलाल,ढलाराम और उर्जाराम गुलशन ने मृत्यु भोज नही करते हुए शिक्षा के लिए दान देकर एक अनुकरणीय मिशाल पेश की।गुलशन परिवार रोहिचा कलां ने जधपुर के झालामंड स्थित मेघवाल महिला छात्रावास के निर्माण में सहयोग देते हुए 51 हजार रुपए की राशि भेंट की।
इस अवसर पर मेघवाल परिषद जिला शाखा जोधपुर के कोषाध्यक्ष एवं मेघरिख फाउंडेशन के अध्यक्ष धाराराम परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमआर डांगी,कोषाध्यक्ष जगदीश चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाराम मेघवाल,बंशीलाल जोगचंद, प्रहलाद राम डांगी (पूर्व सरपंच),बाबूलाल बामणिया, दिनेश गुलशन, जगदीश गुलशन,भवर लाल फौजी,गीगाराम धुमड़ा,नरसिंह राम गुलशन, देवाराम राठौड़,अमराराम राठौड़,पपुराम गुलशन,रामचंद्र राठौड़, पप्पाराम राठौड़,गोपाराम डांगी,महेंद्र कुमार राठौड़,महेंद्र परिहार, घेवर राम राठौड़,राजुराम राठौड़,तगाराम गुलशन, ओमप्रकाश डांगी आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
राजस्थान मेघवाल परिषद जिला शाखा जोधपुर,मेघरिख फाउंडेशन व समाज ने गुलशन परिवार रोहिचा कलां की इस अनुकरणीय पहल की प्रशंसा करते हुए का हार्दिक आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
