Doordrishti News Logo

दस्तावेज सत्यापन के लिए कार्यक्रम निर्धारित

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दस्तावेज सत्यापन के लिए कार्यक्रम निर्धारित। निदेशक,माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के क्रम में अभ्यर्थियों के संभागवार दस्तावेज सत्यापन आवंटित किए जाने के फलस्वरूप अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच एवं दस्तावेजों का सत्यापन का कार्य शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक,स्कूल शिक्षा जोधपुर कार्यालय द्वारा मंडल स्तर पर किया जा रहा है।

पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को जोधपुर मंडल में दस्तावेज सत्यापन के लिए विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में अंकित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना है।

संभागीय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर हिम्मत सिंह तंवर ने बताया कि अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य 11 मार्च,2026 से 08 अप्रैल,2026 तक प्रातः10 बजे से सायं 5 बजे तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा,रोटरी सर्किल के पास, जोधपुर में किया जाएगा।

विशेष जांच अभियान में 708 वाहनों के चालान कर 32.17 लाख रुपए वसूले

अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उनके रोल नम्बर के आगे अंकित निर्धारित दिनांक एवं समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होवे। तिथिवार दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों के रोल नम्बर अनुसार सूची विभागीय वेबसाईट http://education.rajasthan.gov.in/secondary एवं बोर्ड की वेबसाईट www.rssb. rajasthan.gov.in पर अपलोड की जा रही है। संबंधित अभ्यर्थी संलग्न निर्देश के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेगें।