रेलवे बोर्ड स्तर पर सम्मानित हुईं जोधपुर की दीक्षा ओझा
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में मिला उत्कृष्ट महिला रेलकर्मचारी पुरस्कार
- उत्तर पश्चिम रेलवे जोन से एकमात्र चयन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे बोर्ड स्तर पर सम्मानित हुईं जोधपुर की दीक्षा ओझा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत रिजर्वेशन सुपरवाइजर दीक्षा ओझा को रेलवे बोर्ड स्तर पर उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित नेशनल रेल म्यूजियम ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने ओझा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
जोधपुर मंडल में बनेगा महिला कल्याण कोष
इस कार्यक्रम में भारतीय रेलवे की विभिन्न इकाइयों से चयनित 31 महिला कर्मचारियों को सीआरबी द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें दीक्षा ओझा उत्तर पश्चिम रेलवे जोन से यह सम्मान प्राप्त करने वाली एकमात्र महिला कर्मचारी थीं।
पुरस्कार प्राप्त कर जोधपुर लौटने पर सोमवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को जोधपुर मंडल और उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए गौरवपूर्ण बताया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

