सैल्फ डिफेंस व अपराध जागरूकता कार्यशाला आयोजित

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
  • महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का उद्देश्य

हल्द्वानी(दूरदृष्टीन्यूज),सैल्फ डिफेंस व अपराध जागरूकता कार्यशाला आयोजित।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के मद्देनजर एक दिवसीय सैल्फ डिफेंस तकनीक एवं अपराध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ.मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी कोतवाली स्थित मीटिंग हॉल में यह आयोजन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हुए इस एक दिवसीय सैल्फ डिफेंस तकनीक एवं अपराध जागरूकता कार्यशाला में महिलाओं को से फिट रहते हुए मानसिक स्वस्थता पर जोर दिया।

अधिवक्ताओं ने मनाया फागोत्सव के साथ महिला दिवस

इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकर्ता अग्रणी योगदान देने वाली प्रेरणायादक महिलाओं को नमन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता हेतु डिजिटल पोस्टर का किया अनावरण किया गया।

कार्यशाला में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट ताइक्वांडो कोच रीतिका जोशी एवं महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर ने महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं से बचाव, सिंगल/डबल हैंड ग्रैप डिफेंस,हेयर पुल डिफेंस और नाइफ अटैक डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने महिला पुलिस कर्मियों को “Physically Fit और Mentally Hit” बनने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी अपनी योग्यता से समाज में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करें।उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं की शक्ति की सराहना करते हुए उन्हें आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

एसएसपी नैनीताल ने महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता हेतु डिजिटल पोस्टर का अनावरण करते हुए सभी को महिला अपराध सम्बंधी नए कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी। उपस्थित सभी महिलाओं को समाज में वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया।

उन्होंने सम्बंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा या मारपीट को केवल घरेलू हिंसा तक सीमित न रखकर, तत्काल संबंधित धाराओं में कठोर अभियोग दर्ज करें। समाज में महिलाओं को कमजोर समझने वालों के मन में कानून का भय पैदा करना अनिवार्य है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से डॉ.नंदिता (नेत्र सर्जन),पार्षद,पत्रकारिता जगत की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा सम्मानित किये जाने पर वरिष्ठ पत्रकार दया जोशी ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। इस साल अन्तर्राष्ट्रीय थीम ‘Give To Gain’ है। इसके अनुसार हम महिलाओं के विकास के लिए संसाधन और अवसर प्रदान करते हैं,तो इसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। संयुक्त राष्ट्र इस वर्ष ‘Rights.Justice & Action.(अधिकार,न्याय और कार्रवाई)के तहत महिलाओं के लिए कानूनी अधिकार,न्याय और इसके क्रियान्वयन पर फोकस कर रहा है। यह नारी शक्ति के सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा महिलाओं ने परिवार से लेकर व्यापार,शिक्षा,राजनीति और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। महिलाओं का सम्मान किसी विशेष दिन या अवसर तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमारी सोच,व्यवहार और संस्कार का प्रतिदिन,प्रतिपल का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने नशा उन्मूलन पर परिवार व समाज की निगरानी एवं नशा पाबंदी पर जोर देते हुए माता पिता की जिम्मेदारी निर्वहन को सबसे जरुरी बताया। पुलिस नशे के खिलाफ अपना काम बखूबी निभा रही है, हम सब पुलिस के साथ हैं। परन्तु माता पिता द्वारा बच्चों की देखभाल व परवरिश में ढ़ुलमुल व गैर जिम्मेदाराना व्यवहार मासूम बच्चों को नशे के जाल में फंसने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। हमें बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

इस अवसर पर सीओ रामनगर सुमित पांडे,हेमा भट्ट,पार्षद वार्ड नं 4 आवास विकास,नेहा अधिकारी पार्षद वार्ड नं 4 पॉलिशीट,बबली वर्मा पार्षद वार्ड नं 1 काठगोदाम,बीना चौहान पार्षद वार्ड नं 10 मल्ला गोरखपुर,तनुजा जोशी पार्षद वार्ड नं० 36 दमुआदूंगा, भागीरथी बिष्ट पार्षद वार्ड नं० 56 मानपुर पश्चिम,दया जोशी कुमायूं प्रभारी दैनिक भास्कर,वंदना आर्या न्यूज रिपोर्टर उत्तराखंड टीवी, अंजली पंत न्यूज इंडिया और भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक ने किया।

Related posts:

You missed