भजन संध्या व विभिन्न सेवाकार्य के साथ मनाया जायेगा हिन्दू नववर्ष

  • विभिन्न बस्तियों में मनाया जायेगा नववर्ष
  • हिन्दू नववर्ष के पोस्टर का किया विमोचन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भजन संध्या व विभिन्न सेवाकार्य के साथ मनाया जायेगा हिन्दू नववर्ष। जय श्रीराम नवयुवक सेवा समिति जोधपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च को हिन्दू नववर्ष 2083 को विभिन्न सेवा कार्य एवं धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। इस निमित समिति के प्रधान कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई एवं समिति के पधाधिकारियों के साथ हिन्दू नववर्ष के पोस्टर का विमोचन किया गया।

केलकर राष्ट्रवादी चिंतन के महान शिल्पी-देवनानी

समिति के अध्यक्ष इंजि लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि हिन्दू नववर्ष महोत्सव के तहत नववर्ष की सुबह शनिश्चरजी के थान पर शहरवासियों का कुंकु और मोली व मीठा मुंह करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी जायेगी। इसके पश्चात जोधपुर शहर की विभिन्न बस्तियों में जाकर उनको मीठा मुंह करवाकर हिन्दू नववर्ष की शुभकामना के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य से हिन्दू नववर्ष मनाया जायेगा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर समिति के कार्यालय पर विशाल अखण्ड भारत की रंगोली दीपक सजाकर क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामना दी जायेगी।

समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष पर भजन संध्या के साथ विभिन्न सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं,समिति एवं सेवाभावी व्यक्तित्व का सम्मान समारोह के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

You missed