प्रांत स्तरीय वक्ता कार्यशाला सम्पन्न
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रांत स्तरीय वक्ता कार्यशाला सम्पन्न। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत जोधपुर प्रांत की वक्ता कार्यशाला लघु उद्योग भारती भवन में प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय टोली सदस्य राजकुमार के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,प्रदेश सह-प्रभारी प्रशिक्षण जगदीश धाणदिया,त्रिभुवन सिंह भाटी,पूर्व चैयरमेन पाली महेन्द्र बोहरा,प्रदेश आईटी प्रमुख अविनाश गहलोत, प्रदेश सह-संयोजक गोपाल अग्रवाल मंचासीन मौजूद थे।
विभिन्न सत्रों में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने बूथ प्रबंधन,सोशल मीडिया,एआई,नमो एप,सरल एप इत्यादि के बारे में जोधपुर प्रांत के जोधपुर शहर, सिरोही,जैसलमेर,पाली,बीकानेर शहर,बाड़मेर,बालोतरा,जालोर, बीकानेर देहात,जोधपुर देहात दक्षिण,हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर, नागौर शहर,जोधपुर देहात उत्तर तथा नागौर देहात जिलों से आए हुए जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी, जिला सह-प्रभारी एवं जिला वक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विषयानुसार सत्र में वैचारिक अधिष्ठान,भाजपा का इतिहास व विकास,कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,कार्यपद्धति,केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियाँ व क्रियान्वयन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से पार्टी के वक्ताओं को संगठन की विचारधारा,केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और वक्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया गया।
इस दौरान विषयानुसार टोली के रूप में सत्र आयोजित हुए जिसमें वैचारिक अधिष्ठान,भाजपा का इतिहास व विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,कार्यपद्धति, केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियाँ विषय पर वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इन सत्रों की मुख्य अध्यक्षता डा.महेन्द्र कुमावत,बृह्मदेव सिंह, अनंत राम विश्नोई,राजेन्द्र बोराणा, जगराम विश्नोई ने की एवं अविनाश जोशी,महेन्द्र बोहरा,गजेन्द्र ऑडिट, दशरथ शेखावत,विजय आचार्य, आईदान सिंह भाटी ने विषयवार चर्चा की।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजकुमार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला दल है, जहां राष्ट्र के बाद दल और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है और यही उसकी वैचारिक शक्ति का आधार है। एक विचार को लेकर चलने वाला यह राजनीतिक दल आज देशभर में वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व निर्माण होता है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है।
उन्होंने ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना राष्ट्र सर्वाेपरि की भावना से हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित यह विचारधारा आगे बढ़ी। आपातकाल के बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकारों से अधिक कर्तव्य बोध आवश्यक है। भाजपा राजनीतिक कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देती है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त पाथेय को जिला,मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 7 मार्च से 15 अप्रैल तक देशभर में प्रशिक्षण महाभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश स्तर के बाद जिला,मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। साथ ही मोर्चा,प्रकोष्ठ,विभाग, जनप्रतिनिधि,मीडिया और सोशल मीडिया स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना, कार्य पद्धति में सिद्धांत आधारित आचरण विकसित करना,पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी देना,सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना तथा राष्ट्रीय चुनौतियों और नैरेटिव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,गौरव जैन,मनीष पुरोहित, पवन आसोपा,पवन वैष्णव,माधवी सोलंकी,घनश्याम वेष्णव,अरविन्द सांखला,आशुतोष बोड़ा,हितेश व्यास,संजु व्यास,मीना सांखला, आशा झाझडिया मौजूद थे।
कार्यशाला का संचालान जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया एवं धन्यवाद ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. महेन्द्र कुमावत ने दिया।
