महिला की इंस्टग्राम आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट,फोटो वायरल की धमकी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला की इंस्टग्राम आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट,फोटो वायरल की धमकी।निकटवर्ती बनाड़ स्थित शिकारगढ़ नांदड़ी में रहने वाली एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर बदमाश ने आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के साथ फोटो को वायरल किए जाने की धमकी दी। बदमाश महिला को काफी दिनों से परेशान कर रहा है। पीडि़ता ने बनाड़ थाने में आईटी एवं धमकाने का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान कर रही है।
सड़क हादसों में घायल दो की मौत
बनाड़ पुलिस ने बताया कि शिकार गढ़ डिगाड़ी क्षेत्र की रहने वाली शादीसुदा महिला ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह इंस्टग्राम आईडी पर एक्टिव है। उसकी आईडी पर गत 17 नवंबर को किसी बदमाश ने आपत्तिजनक पोस्ट करते हुए बदनाम करने का प्रयास किया,साथ ही वह उसकी फोटो को भी वायरल किए जाने की धमकी दे रहा है। काफी समय से आरोपी उसे तंग और परेशान कर रहा है। थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
