Doordrishti News Logo

पानी के टांके में गिरने से महिला की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी के टांके में गिरने से महिला की मौत। शहर के निकट डांगियावास के कोकुण्डा गांव में पानी के टांके में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उसके पति की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किया।

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

डांगियावास पुलिस ने बताया कि कोकुण्डा गांव की रहने वाली 28 साल की ममता पत्नी बिरमाराम जाट अपने घर पर टांके से पानी निकाल रही थी। तब पैर फिसलने से वह टांके में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पति बिरमाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।