गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

  • शराब के नशे में चालक ने लिया बाइक को चपेट में
  • कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
  • बाइक चकनाचूर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां।सिरोही जिले के पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ से आ रहे एक गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक-टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। बाइक चक नाचूर हो गई और युवक काफी दूर तक घसीटे गए। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लूणी के कांकाणी हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।

सूचना पर प्रोबेशनर आरपीएस देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शवों को मौके से हटवा कर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। ट्रक चालक को दस्तयाब किया गया जोकि शराब के नशे में मिला है। फिलहाल अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी एवं लूणी थानाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पिंडवाड़ा से एक गैस सिलेण्डरों से भरा ट्रक-टैंकर जोधपुर की तरफ आ रहा था।

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

जब यह ट्रक कांकाणी की सरहद में पहुंचा तब उसने अपने से आगे चल रही एक बाइक पर सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशिक्षु आरपीएस देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान आरंभिक तौर पर बाड़मेर के आशिष बामणिया और उत्तर प्रदेश के विशाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों कांकाणी में एक कंपनी के लिए कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। जो देर शाम को साइट पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक-टैंकर का चालक शराब के नशे में था। गाड़ी को जब्त किया गया है। शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026

युवक के गले से चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार

March 5, 2026