Doordrishti News Logo

खेत पर काम करते कृषक की सर्पदंश से मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेत पर काम करते कृषक की सर्पदंश से मौत। शहर के निकट डांगियावास के बुधनगर में खेत पर कार्य करते कृषक सर्पदंश का शिकार हो गया। उसका दो दिन तक अस्पताल में उपचार चला अब उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

लोडिंग टैक्सी में मिला युवक का शव

डांगियावास पुलिस ने बताया कि बुधनगर निवासी प्रेमाराम पुत्र भलाराम विश्रोई 2 मार्च को अपने खेत पर काम कर रहा था। तब उसे किसी सांप ने काट लिया। इस पर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र हरसुखाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।