Doordrishti News Logo

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

दक्षिण की ओर वापसी की राह होगी आसान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को।होली पर्व के बाद यात्रियों की घर से वापसी को आसान बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने जैसलमेर से चैन्नई सेंट्रल स्टेशनों के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया बीकानेर-जयपुर संचालित की जाएगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि होली के बाद दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह विशेष रेलसेवा संचालित की जा रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 06006 जैसलमेर-चेन्नई सेंट्रल स्पेशल रविवार 8 मार्च को एक ट्रिप के लिए जैसलमेर से रात्रि 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में मेड़ता बाईपास,डेगाना,कुचामन सिटी,फुलेरा,व जयपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए बुधवार सुबह 5:00 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

डीआरएम के अनुसार इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे जिनमें 01 फर्स्ट एसी सह द्वितीय एसी,2 द्वितीय एसी,4 तृतीय एसी,8द्वितीय शयनयान,3 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।

प्रमुख ठहराव
ट्रेन जैसलमेर से रवाना होने के बाद रामदेवरा,फलोदी,बीकानेर,नोखा,नागौर, मेड़ता बाईपास,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाईमाधोपुर,सोगरिया,गुना,बिना,रानीकमलापति,इटारसी,नागपुर,बल्हारशाह,वारंगल,विजयवाड़ा,तेनाली,ओंगोल,नेल्लौर व गुड्डुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026