शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी
- पहले जोड़ा वाट्सएप ग्रुप से
- फिर कर दिया बंद
- पुलिस में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी। शहर के महामंदिर स्थित बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों को शातिरों ने वाट्सएप ग्रुप से जोडक़र शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाया और 17 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। पीडि़तों ने महामंदिर थाने में अलग अलग रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि महामंदिर के बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 30/3 निवासी दिलीप सिंह पुत्र हरिसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 25 जनवरी को उसको एक वाट्सएप ग्रुप के जरिए आए डेनिम शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट जोड़ा गया और शेयर बाजार में निवेश के लिए टारगेट दिया गया। उससे 17 लाख 5 हजार 769 रुपए लगाए गए,इसमें उसकी राशि 8 लाख 18 हजार 489 थी। शेष राशि जिरोधा एमटीएफ की थी। 22-23 फरवरी को उसने 8400 शेयर 8.20 लाख के खरीदे थे। मगर 25 फरवरी की सुबह पता लगा कि उसके शेयर गिर गए है और वह घटकर 8.19 लाख तक आ गए है।
महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप
बाद में जिस एडमिन द्वारा उसे जोड़ा गया उसने ग्रुप को डिलीट कर दिया है। इस तरह शातिरों ने उसे आठ लाख से ज्यादा का फ्रॉड कर लिया। इसी तरह का फ्रॉड महामंदिर स्थित बीजेएस गली नंबर 13/7 निवासी पिंटू सिंह पुत्र हुकम सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसे भी एक वाट्सएप ग्रुप के जरिए मल्टी बैगर स्टॉक शेयर के आरएम उ्रिप्स एंड स्प्रींकलर से जोड़ा गया। उसने 25 फरवरी को 35 हजार शेयर 123.12 की दर से खरीदे थे।
टोटल इंवेस्टमेंट 43,09,200 (जिसमें से 9,00,000 मेरी जमापूंजी थी और शेष राशि जिरोधा ब्रॉकेज द्वारा दी गई थी)। मेरे खरीदते ही कुछ ही मिनटों में शेयर की कीमत गिरकर लोअर क्रेउिट (97.95) पर आ गई। बाद में जब एडमिन्स से संपर्क करना चाहा,तो उन्होंने ग्रुप बंद करने के साथ फोन भी बंद कर दिया। वर्तमान में मेरा जिरोधा अकाउंट 18,40,650 के घाटे में है और शेयर न बिक सके है। आरोपियों द्वारा उसके साथ में 9 लाख का फ्रॉड कर दिया।
