शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा।कमिश्ररेट में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की दो वारदातें की,एक महिला के हाथ से पर्स छीना तो दूसरी में बाइक सवार व्यक्ति के गले से चांदी की चेन मय सोने का लॉकेट लूटा गया। एक प्रकरण में आरोपी की पहचान कर शांतिभंग में पकड़ा गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
प्रतापनगर पुलिस के अनुसार नाईवाडा नागौर हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 10 निवासी जितेंद्र पुत्र छोटेलाल सैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि वह अपनी पत्नी के साथ में 2 मार्च को प्रतापनगर शुभम अस्पताल रोड से निकल रहा था। तब पीछे से आए एक बदमाश उसकी पर्स हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गया। पर्स में कुछ रुपए और मोबाइल आदि सामान था। फिलहाल लुटेरे का पता नहीं चला है।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि खेमे का कुआं मिरासी कॉलोनी निवासी ललित पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी पत्नी के साथ पाल रोड सेक्टर 21 मोड़ पर निकल रहा था। तब मोटरसाइकिल पर आए एक बदमाश ने उसके गले में पहनी चांदी के चेन पर झपटा मारा और तोडक़र ले गया। चेन में सोने का पैंडल भी था।
पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की गई और संदिग्ध राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी आसिफ को शांति भंग में पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ से पहले ही प्रतापनगर,सीएचबी और शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज है। उससे अब पूछताछ कर केस में गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जांच हैडकांस्टेबल रामूराम की तरफ से की जा रही है।
