Doordrishti News Logo

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज।शहर में होली के हुड़दंग के बीच में गेरियों में झगड़ा हो गया। मंगलवार की रात में मंडोर स्थित चेनपुरा बावड़ी में गेरियों के बीच लात घूंसे चलने के साथ धारदार हथियार भी चले। इसमें एक युवक बुरी तरह चोटिल हो गया। उसका सिर फट गया और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। घायल के भाई की रिपोर्ट पर कुछ लोगों को नामजद कर हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है।

शहर में मंगलवार को होली उत्सव के बाद रात को चेनपुरा बावड़ी मंडोर इलाके में गेर का आयोजन चल रहा था। तब वहां किसी बात को लेकर युवकों के गुट भिड़ गए। तब कुछ युवकों ने गेर में शामिल एक युवक को बुरी तरह पीटने के साथ उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आयु सीमा में छूट के साथ ऑन लाइन आवेदन 03 मार्च से पुनः प्रारंभ

हमले में घायल युवक को में एमडीएम अस्पताल लाया गया। जहां सिर पर टांके लगाए गए। इस बारे में चेनपुरा बावड़ी निवासी नितेश गहलोत पुत्र नरपत सिंह माली की तरफ से पीयूष गहलोत, शैतान प्रजापत, रितिक,रतन गहलोत, दीपक एवं रोहित प्रजापत आदि को नामजद कर रिपोर्ट दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल को अस्पताल से बाद में छुट्टी दे दी गई।