सात माह पहले युवती ने दी थी जान: परिजन का आरोप आत्महत्या के लिए उकसाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात माह पहले युवती ने दी थी जान: परिजन का आरोप आत्महत्या के लिए उकसाया। शहर के लंगा बस्ती दुर्गादास कॉलोनी में सात महिने पहले एक युवती ने सुसाइड किया था,अब परिजन का आरोप है कि उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने पर उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया। वक्त घटना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई और न ही मर्ग जैसी कोई रिपोर्ट पुलिस में हुई थी। अब कोर्ट के मार्फत मृतका की मां की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
महिला ने लगाया हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर जान की धमकी का आरोप
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि लंगा बस्ती दुर्गादास कॉलोनी में गत साल 24 जून को किसी युवती ने सुसाइड किया था। परिवार की तरफ से पुलिस में न तो कोई सूचना दी गई और न ही मर्ग की कार्रवाई करवाई गई थी। अब मृतका की मां की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे के जरिए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उसकी पुत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया था, जिसके चलते उसने सुसाइड किया था। पुलिस ने आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
