कार में मिला 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार में मिला 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त। जोधपुर ग्रामीण की स्पेशल टीम और खेड़ापा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्वीफ्ट कार से अवैध डोडा पोस्त को बरामद कर तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। कार से पुलिस ने 3 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए डीएसटी व पुलिस थाना खेड़ापा की संयुक्त कार्रवाई करते हुए में स्वीफ्ट कार में 03 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया।
जीरे की फसल के बीच अफीम की खेती: 740 पौंधे बरामद,तीन भाई नामजद
एसपी नारायण टोगस ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार को सूचना मिलने पर जोधपुर-नागौर हाईवे पर नाकाबंदी की गई। जहां संदिग्ध स्वीफ्ट कार को रुकवाया गया। कार की तलाशी लिए जाने पर अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने जाखण निवासी बुधाराम जाट को गिरफ्तार किया है। जिला विशेष टीम ने तेजी से पीछा करते हुए सरहद बावड़ी में नागौर-जोधपुर हाईवे पर स्थित वीर तेजा होटल व रेस्टोरेंट के सामने उक्त संदिग्ध कार के आगे सरकारी वाहन लगाकर कार को रोककर घेराबंदी कर पकड़ा जा सका।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

