जोधपुर में 20 मिनट दिखाई देगा चंद्रग्रहण
- चन्द्र ग्रहण आज
- सूतक भी लगेगा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में 20 मिनट दिखाई देगा चंद्रग्रहण।मंगलवार 3 मार्च को होने वाले चंद्रग्रहण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शहर के लोग उलझन में हैं कि ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं। इसको लेकर जानकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पं मयंक दवे ने कहा कि जोधपुर में केवल 15-20 मिनट ही ग्रहण रहेगा,सूतक लगेगा। ग्रहण के संदर्भ में शास्त्र कहता है कि खगोलीय दृष्टि से ग्रहण होना पर्याप्त नहीं है,यदि ग्रहण आपके स्थान से दिखाई देगा तभी उसका पुण्यकाल और धार्मिक प्रभाव मान्य होगा।
उन्होंने बताया कि यदि ग्रहण दिखाई नहीं देगा तो पुण्यकाल नहीं माना जाएगा। यदि किसी स्थान पर सूर्य या चंद्रमा अस्त हो चुका हो और दूसरे देश में ग्रहण चल रहा हो, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देगा (जहां अस्त हो चुका है) वहां ग्रहण का पुण्यकाल नहीं माना जाएगा। ग्रहण का पुण्यकाल मतलब स्नान दान जप आदि होता है। ये जानकारी धर्म सिंधु में दी गई है।
भारत: 2 दिन में 760 फ्लाइट रद्द
जोधपुर में 15-l से 20 मिनट का ग्रहण
जोधपुर में चंद्रोदय लगभग 6:26 के आसपास होगा और ग्रहण की समाप्ति 6: 47 पर होगी। इस हिसाब से केवल 15 से 20 मिनट ही ग्रहण रहेगा। इसका यह मतलब नहीं है कि ग्रहण का असर नहीं होगा।
ग्रहण का जो पुण्यकाल निर्धारण किया जाता है,वह ग्रहण के समय से नहीं किया जाता। यह केवल इस बात पर निर्भर करता है कि जहां ग्रहण दिख रहा है। वहां पुण्यकाल मान्य होगा चाहे वह कितना भी हो। इसलिए जोधपुर में सूतक लगेगा। इस दौरान दान जप आदि किए जा सकते हैं। इसका कई गुना फल मिलता है।
ग्रहण के स्पर्श काल में यह करें
जोधपुर में लगभग दोपहर 3:20 बजे चंद्र ग्रहण स्पर्श होगा। इस पर सबसे पहले पानी में गंगाजल डाल कर स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र पहने। गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र या इष्ट देव का नाम स्मरण या शिव स्त्रोत या विष्णु स्तोत्र कर सकते हैं। इसका जप लाखों गुना फल देता है।
