पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला
बिगड़े वैवाहिक संबंध से खटास -तलाक तक पहुंची बात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला। शादी के खूबसूरत पलों को जब किसी की नजर लग जाती है तो संभवत: जिंदगी बेहाल हो जाती है। शादीसुदा जोड़ा न तो खुद खुश रह पाता है और न ही रिश्ते एवं नातेदार। बात जब शादी टूटने और तलाक की नौबत तक आ जाती है तो मानों पहाड़ सा टूट पड़ता है। मगर किस्मत में लिखे को कोई नहीं टाळ सकता।
ऐसी ही एक टूटती शादी को पुलिस ने बचाया और शादीसुदा जोड़े का फिर से घर बसाने के लिए प्रेरित किया। जोड़े ने बाद में पुलिस थाने में ही वरमाला पहिना कर खुशी- खुशी विदा भी हुए। दरअसल कविता पत्नी सुनील जो पाली के निंबोल जैतारण की रहने वाली है। जहां पर उसका ससुराल है। पीहर न्यू हाईकोर्ट के पीछे है। गत 17 जनवरी को कविता ने परिवाद पेश कर बताया कि मेरे पति व ससुराल वाले मुझे तंग व परेशान कर रहे हैं, जिसके कारण मै ससुराल में नहीं रहना चाहती हूं एवं कोर्ट मे तलाक के लिए भी आवेदन करना बताया।
जांच के दौराने दोनों पक्षों को बुला कर पांच बार काउसलिंग करवायी गई एवं घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर लडाई झगड़ा होने के संबंध में एवं दोनों के बीच गलत फहमियां दूर की गयी। शनिवार को पति सुनील और कविता के बीच में सुलह करवा महिला थाना पश्चिम में ही वरमाला पहिनाकर खुशी- खुशी विदा किया गया।
468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड
पुलिस आयुक्त शरत कविराज, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनित कुमार बंसल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर महिला अपराध एवम अनुसंधान सैल पश्चिम नीरज शर्मा के सुपरविजन में महिला थानाधिकारी पश्चिम रेणू ठाकुर द्वारा यह अनूठी पहल कर विवाहित जोड़े का तलाक तक पहुंचे मामले को समझाइश कर सुलझाया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

