Doordrishti News Logo

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

एरीया डोमिनेशन अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड। पुलिस आयुक्तालय की तरफ से रविवार को जिला पूर्व एवं पश्चिम में एरिया डोमिनेशन चलाया गया। इसमें 468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों द्वारा कुल 115 स्थानों पर दबिश दी गई7
पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने बताया कि आयुक्तालय जोधपुर में गैंग,गैंगस्टर्स,अवैध फायर आर्म्स एवं फायरिंग की घटना के अपराधी तथा उनके सदस्यों के विरुद्ध तथा विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह एरिया डोमिनेशन चलाया गया।

आयुक्तालय क्षेत्र जिला पश्चिम में डीसीपी वेस्ट में विनीत कुमार बंसल व उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या के सुपरविजन में तथा अतिरीक्त पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में समस्त पुलिस थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस की अलग- अलग टीमें गठित की गई।अभियान के दौरान गठित सर्च टीम,स्पॉटिंग टीम एवं बैकअप टीम द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गहन चैकिंग की गई।

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

तलाशी के दौरान अवैध हथियारों, मादक पदार्थों एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सामग्री की जांच कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।अभियान के दौरान हत्या,हत्या के प्रयास,लूट,डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए गए। हार्डकोर अपराधियों, इनामी अपराधियों,एनडीपीएस एक्ट,आर्म्स एक्ट,सामान्य एवं अजमानतीय अपराधों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ को लेकर प्रभावी कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई हुई 
एरीया डोमिनेशन अभियान के तहत 35 फरार/इनामी व वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। चार वाहनों को जब्त किया गया। 38 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 04 स्थायी व 38 गिरफ्तार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 08 स्थाई वारंटी एवं 42 गिरफ्तार वारंटियों का निस्तारण किया गया। पुलिस थाना राजीव गांधी द्वारा आबकारी एक्ट में कार्रवाई में 09 लीटर देशी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह पुलिस थाना बोरानाडा द्वारा आबकारी एक्ट में 04 प्रकरण दर्ज कर 34.38 लीटर देशी व सादा शराब जब्त किया गया।

पुलिस थाना लूणी द्वारा 02 अवैध बजरी से भरे हुए डम्पर 207 एमवी एक्ट में जब्त किए। पुलिस थाना शास्त्री नगर द्वारा आबकारी एक्ट में 05 लीटर हथकड़ी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस थाना बासनी द्वारा आबकारी एक्ट में 02 प्रकरण दर्ज, पुलिस थाना माता का थान व पुलिस थाना रातानाडा द्वारा आबकारी एक्ट में 01-01 प्रकरण दर्ज किए। पुलिस थाना सूरसागर व सरदारपुरा द्वारा जुआ अधिनियम में 01-01 प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस थाना विवेक विहार द्वारा एडीपीएस एक्ट 01 प्रकरण दर्ज कर 100 ग्राम अफिम दूध बरामद किया, पुलिस थाना सरदारपुरा व महामंदिर द्वारा आर्म्स एक्ट में 01-01 प्रकरण दर्ज किया गया।