Doordrishti News Logo

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट।शहर के करवड़ स्थित नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर मारपीट कर 70 हजार नकदी और मोबाइल लूट का प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।करवड़ पुलिस ने बताया कि पोपावास निवासी तेजाराम ने करवड़ थाने में 28 फरवरी को रिपोर्ट दी।

इसमें जीतू सिंह और मुलतान सिंह को नामजद किया है। तेजाराम ने रिपोर्ट में बताया कि 20 फरवरी को रात करीब 8 बजे वह अपनी ट्रक लेकर केरू क्षेत्र से निकला था। मोणाई कुम्हारों की ढाणी स्थित सीकरी भाकर में रसीद कटवाने के दौरान उसने ऑनलाइन भुगतान की बात कही। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने नकद राशि की मांग की और ऑनलाइन भुगतान लेने से मना कर दिया। इसके बाद उसने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी।

डेढ़ साल पहले बाइक चुराई,अब पकड़ा गया

स्कार्पियो आई और फ्लाइंग बताकर मारपीट 
तेजाराम के अनुसार कुछ समय बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। जिसमें सवार लोगों ने खुद को फ्लाइंग टीम होना बताया। इसके बाद टोल पर पैसे देने की बात कही। टोल से पहले उसने अपनी गाड़ी साइड में रोकी। तभी एक और स्कॉर्पियो आ गई और एक व्यक्ति ने गाली-गलौच शुरू कर दी।

तेजाराम ने थाने चलने की बात कहते हुए गाड़ी आगे बढ़ाई। कड़वड़ 428 ब्रिज नाग तालाब के पास चार स्कॉर्पियो ने उसकी गाड़ी को आगे-पीछे से घेरकर रोक लिया। वहां मौजूद 15-16 लोगों ने रॉयल्टी रसीद छीनने की कोशिश की। इसी बीच तेजाराम ने रॉयल्टी देने के लिए जेब से पैसे निकाले तो आरोपियों ने 70 हजार रुपए नकद छीन लिए। वह यह रकम बीकानेर जाने और अपनी बेटी की इंजीनियरिंग कॉलेज फीस भेजने के लिए ले जा रहा था।