Doordrishti News Logo

डेढ़ साल पहले बाइक चुराई,अब पकड़ा गया

चोरी की दो वारदातें करना बताया -दो गाड़ियां बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेढ़ साल पहले बाइक चुराई,अब पकड़ा गया। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बाइक चोरी के डेढ़ साल पुराने मामले में एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी नशे का आदी है और वाहन चुराकर ग्रामीण इलाकों में बेच देता है। आरोपी ने वाहन चोरी की दो घटनाएं करना बताया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक को जब्त किया गया है।

नकबजन गैंग से 1.10 लाख रुपए और 19 ग्राम सोना बरामद

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि 28 नवंबर 24 को थार ड्राईपोर्ट के सामने बोरानाडा निवासी छोटूराम ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह 27 नवंबर को अपनी बाइक लेकर सेक्टर 12 सीएचबी आया था। यहां एसबीआई बैँक के आगे से उसकी बाइक चोरी हो गई।

थानाधिकारी पारिक ने बताया कि बाइक चोर का पता लगाने के लिए पुलिस की गठित टीम ने अब शातिर वाहन चोर बुझावड़ बोरानाडा निवासी उर्जाराम पुत्र पोकरराम देवासी को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की दो बाइक को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हो रखे है। आरोपी नशे का आदी है। वाहन चुराकर ग्रामीण इलाकों में बेच देता है।

Related posts: