नकबजन गैंग से 1.10 लाख रुपए और 19 ग्राम सोना बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकबजन गैंग से 1.10 लाख रुपए और 19 ग्राम सोना बरामद। महामंदिर पुलिस ने गत दिनों दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मेें लिया था। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने अब 1.10 लाख से ज्यादा की नगदी,सोना और चांदी आदि बरामद किए है।
मालिक से नजरें बचाकर दुकान- गोदाम से माल उड़ाते रहे: दो नौकरों को पकड़ा
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि 24 फरवरी को नकबजनी के प्रकरण में सदर बाजार थानान्तर्गत भील बस्ती निवासी सुनील उर्फ चंदा और कबीर नगर के फिरोज खां को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से अब पुलिस ने 110670 रूपए, 19 ग्राम गोल्ड और 375 ग्राम चांदी को बरामद किया गया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत छह लाख रुपए है।
