Doordrishti News Logo

घर में मिला 46 किलो डोडा-पोस्त आरोपी गिरफ्तार

माप तौल करने के लिए काम आने वाला कांटा और हुंडई की आई20 कार भी जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में मिला 46 किलो डोडा-पोस्त आरोपी गिरफ्तार।डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई की है। टीम ने एक घर में दबिश दी और डोडा पोस्त बरामद किया।

दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में अभियुक्त को पकड़ा

पुलिस ने काकेलाव में एक ढाणी में राकेश उर्फ सुभाष के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 46 किलो के करीब डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से माप तौल करने के लिए काम आने वाला कांटा और हुंडई की आई20 कार भी जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।