सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान। कंपनी सेक्रेटरी (CS) दिसंबर 2025 परीक्षा परिणाम 25 फरवरी, 2026 को घोषित होने के उपरांत आईसीएसआई जोधपुर चैप्टर में परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सीएस देवेंद्र वैष्णव ने बताया कि सीएस प्रोफेशनल ग्रुप प्रथम 26.73% व ग्रुप द्वितीय का 26.67% तथा एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ग्रुप प्रथम 18.03% व ग्रुप द्वितीय 22.26% परिणाम रहा ।मुंबई के किंजल अजमेरा सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक रही।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सीएस देवेंद्र वैष्णव एवं संस्थान के सचिव सीएस सुमित्रा शर्मा द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण जोधपुर के नव कंपनी सचिव सीएस शिल्पा,सीएस मानसी शर्मा,सीएस भाविका, सीएस भूमिका सोनी,सीएस डिम्पल का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में उत्साह और हर्ष का वातावरण रहा तथा विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

चैप्टर के अध्यक्ष सीएस देवेंद्र वैष्णव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोफेशनल उत्कृष्टता,नैतिक मूल्यों एवं सतत अध्ययन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतापेशवर महादेव मन्दिर में मनाया फागोत्सव

इस अवसर पर संस्थान की सचिव सुमित्रा शर्मा एवं वरिष्ठ सदस्य सीएस तरुण अग्रवाल तथा चैप्टर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर चंद्र प्रकाश भी उपस्थित थे,उन्होंने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी सेक्रेटरी का प्रोफेशन कॉरपोरेट गवर्नेंस और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, अतः विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए निरंतर कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed