भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय जनसंवादी कार्यक्रम मन की बात के 131 वें संस्करण का श्रवण आज प्रातः 11 बजे सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 8, भाजपा लालसागर मंडल में उत्साह,अनुशासन एवं राष्ट्रभावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ाया।
आज का आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। मन की बात के संयोजक धर्मेश तंवर,जो आज अपने विवाह संस्कार के अंतर्गत बंदोली में दूल्हे के रूप में विराजमान थे,सामाजिक रीति- रिवाज़ों के बीच भी संगठनात्मक दायित्वों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए कार्यक्रम से जुड़े रहे। विवाह जैसे महत्वपूर्ण पारिवारिक अवसर पर भी राष्ट्रहित, संगठन और विचारधारा को सर्वोपरि रखते हुए उनका सहभाग संगठनात्मक संस्कार,अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का जीवंत उदाहरण बन गया।
कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज
कार्यकर्ताओं ने इसे भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और कर्तव्य सर्वोच्च की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। धर्मेश तंवर का यह समर्पण युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है,जो दर्शाता है कि सामाजिक दायित्वों के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन किस प्रकार आदर्श रूप में किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि धर्मेश तंवर सायं 4 बजे वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे थे। इस पावन अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं पार्टी संगठन की ओर से उन्हें दाम्पत्य जीवन की मंगलमय शुरुआत हेतु हार्दिक बधाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं सफल, सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की गई।यह आयोजन संगठन की जीवंत सक्रियता,वैचारिक प्रतिबद्धता और समर्पित कार्यकर्ता संस्कृति का प्रेरक प्रतीक बनकर उभरा।
