तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में वीर तेजाजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रविंद्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार परिवादी भैराराम द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गत 25 जनवरी की रात सालोडी-नेरवा रोड स्थित वीर तेजाजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट तोडक़र प्रवेश किया और दानपेटी तोडक़र नगदी निकाल ली।
इसके अलावा मंदिर परिसर से करीब 15 किलो देशी घी,झालर- टंकोरे,मशीन,टेप रिकॉर्डर,एलईडी सीसीटीवी कैमरा,आरती का सामान,थाली सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ले गए। धार्मिक स्थल पर चोरी होने के मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान,डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल,एडीसीपी रोशन मीणा के निर्देश पर मंदिर से लेकर हाइवे तक के दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक मुंह बांधे व्यक्ति के साथ एक श्वान नजर आया।
5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार
इसी सुराग को आधार बनाकर आसपास तलाश की गई। तलाशी के दौरान वही श्वान एक संदिग्ध व्यक्ति के घर के बाहर बैठा मिला। पुलिस को शक हुआ और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वारदात करना स्वीकार किया। इस पर सालोडी निवासी आरोपी गणपतराम पुत्र बंशीलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो घी,झालर-टंकोरे,टेप रिकॉर्डर,एलईडी सीसीटीवी व आरती का सामान बरामद किया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

