5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार।जोधपुर कमिश्नरेट की डीएसटी पूर्व व पुलिस थाना डांगियावास द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में 5.300 किलो अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि डीएसटी के प्रभारी हिम्मतसिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि रुकड़ली निवासी श्याम लाल विश्नोई पुत्र पोकरराम मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है तथा वर्तमान में इसके पास तस्करी हेतु अवैध अफीम रखा हुआ है। सूचना पर उसके घर दबिश दी गई तब प्लास्टिक की थैली में कुल 5.300 किलो अफीम पाया गया। जिस पर मुलजिम श्याम लाल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।
