फैक्ट्री श्रमिक नाले पर सुस्ताने बैठा तान आने से गिरा,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री श्रमिक नाले पर सुस्ताने बैठा तान आने से गिरा,मौत। शहर के आईटीआई सर्किल के पास में एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। जेब में मिले नंबर से उसकी पहचान हुई और बेटा मौके पर पहुंचा। मृतक नाले पर सुस्ताने के लिए बैठा और उसे तान आ गई थी। शव को दोपहर में कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया।
विंग कमाण्डर के घर में सूटकेस से लाखों के आभूषण चोरी
शास्त्रीनगर थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार की सुबह आखलिया स्थित बंगाली क्वार्टर में रहने वाला 45 वर्षीय मुकेश शर्मा आज सुबह अपने घर से साइकिल लेकर फैक्ट्री में काम करने के लिए निकला था। वह आईटीआई के पास में एक मेटल फैक्ट्री में काम करता था। यहां फैक्ट्री पहुंच कर नाले पर सुस्ताने बैठ गया। तब उसे संभवत: तान आ गई और नाले में सिर के बल गिर गया। हालांकि नाले में पानी कम था,मगर फिर भी उसकी मौत हो गई। जेब में मिले नंबर से परिवार का पता लगाया गया। उसके पुत्र राहुल ने आकर पहचान की। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है।
