परिवार के लोग शादी में गए चोरों ने नगदी और जेवरात चुराए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार के लोग शादी में गए चोरों ने नगदी और जेवरात चुराए। शहर के माता का थान स्थित मदेरणा कॉलोनी आईमाता मंदिर के पास में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग शादी में नागौर गए हुए थे। वापिस लौटे तब चोरी का पता लगा। ज्यादातर जेवरात साथ में होने से बच गए। बाकी जो हाथ लगा चोर ले गए। इस बारे में माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।
सीनियर रेजीडेंट कोर्स में चयनित होने के बावजूद रिलीव नहीं करने पर हाइकोर्ट ने लिया गंभीर
एसआई मांगीलाल ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी स्थित आईमाता मंदिर के पास रहने वाले रामसिंह पुत्र रतनसिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित नागौर शादी में गया था। घर में 10 जनवरी को दिन के समय में चोरी हो गई। रात में लौटे तब ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से दो तोला सोने के जेवर, चांदी की पायल के साथ 15 हजार की नगदी चुरा ले गए। एसआई मांगीलाल के अनुसार मौका मुआयना किया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
